Shri Ganesh Atharvashirsha – श्री गणपति अथर्वशीर्ष पाठ

Shri Ganesh Atharvashirsha (श्री गणपति अथर्वशीर्ष पाठ) is a sacred hymn from the Atharva Veda that reveals Bhagwan Shri Ganesha as the supreme Brahman. Ganesha Ji is the remover of all obstacles and manifests intelligence, success, and holistic well-being.

Hence, this ultimate guide helps you learn Shri Ganesha Atharvashirsha with its complete meaning in Hindi and English.

Shri Ganesh Atharvashirsha
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ । निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

Shri Ganesh Atharvashirsha - श्री गणपति अथर्वशीर्ष स्तोत्र

Bramanaspati ( ब्रह्मणस्पति )

Initially, we invoke the energies of Bhagwan Shri Ganesha by performing Brahmanaspati. Light a ghee diya before starting the stotra and sit with a straight spine. Take a deep breath and release by chanting A-U-M 3 times. Now start reading as below.

ॐ गणानां त्वा गणपतिं हवामहे कविं कवीनामुपमश्रवस्तमम् ।
ज्येष्ठराजं ब्रह्मणां ब्रह्मणस्पत आ नः शृण्वन्नूतिभिः सीद सादनम् ॥

Rigveda – 2.23.1

Hindi Translation:

हे गणों के अधिपति (गणपति)! हम आपका आह्वान करते हैं। आप ज्ञानियों में श्रेष्ठ कवि और अपार कीर्ति के स्वामी हैं। आप मंत्रों, ब्रह्म के ज्येष्ठ राजा और रक्षक हैं। हे ब्रह्मणस्पते! हमारी प्रार्थना सुनते हुए अपनी रक्षा-शक्तियों के साथ इस यज्ञ-स्थान (आसन) पर विराजिए।

English Translation:

O, Lord Ganesha, master of all Ganas, I invoke you. You are the epitome of all intellectuals and the king of all elegance. You are the protector of all mantras and the Brahman. O, the very essence of Brahman, I request and welcome you to this “Yagna Sthana” with all of your protective energies.

ॐ महागणपतये नमः II

शांति पाठ

ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा। भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः II स्थिरैरंगैस्तुष्टुवां सस्तनूभिः। व्यशेम देवहितं यदायुः II

ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः॥
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥
ॐ शांतिः॥ शांतिः॥ शांतिः॥

Hindi Translation:

हे देवों! हम अपने कानों से कल्याणकारी (शुभ) वचन सुनें। हे यज्ञ करने योग्य देवों! हम अपनी आँखों से शुभ ही देखें। हमारे अंग और शरीर सुदृढ़ हों, जिनसे हम आपकी स्तुति करते हुए उस आयु का भोग करें जो देवताओं द्वारा हमारे लिए निर्धारित की गई है।

महान कीर्ति वाले इन्द्र हमारा कल्याण करें। सबके ज्ञाता (सर्वज्ञ) पूषा देव हमारा कल्याण करें। गरुड़ देव (तार्क्ष्य), जो दुखों का नाश करने वाले हैं, हमारा कल्याण करें। और (ज्ञान के स्वामी) बृहस्पति हमारे कल्याण की स्थापना करें। त्रिविध तापों (आध्यात्मिक, आधिभौतिक, आधिदैविक) की शांति हो।

English Translation:

O Devtas! May we hear auspicious words with our ears. O Devtas! Worthy of performing Yagnas! May we only see auspicious things with our eyes. May our limbs and bodies be so strong that we may enjoy the lifespan ordained for us by the Devatas, while singing your praises.

May Indra Dev, the great one, bless us. May Pusha, the omniscient god, bless us. May Garuda Dev, the destroyer of suffering, bless us. And may Jupiter (the lord of wisdom) establish our well-being. May the threefold sufferings (spiritual, physical, and divine) be pacified – Shanti, Shanti, Shanti.

ॐ अथ गणेशाथर्वशीर्षम् व्याख्यास्यामः I

ॐ नमस्ते गणपतये।
त्वमेव प्रत्यक्षं तत्त्वमसि I त्वमेव केवलं कर्ताऽसि I त्वमेव केवलं धर्ताऽसि I
त्वमेव केवलं हर्ताऽसि I त्वमेव सर्वं खल्विदं ब्रह्माऽसि II त्वं साक्षादात्माऽसि नित्यम्  II 1 II

ऋतं वच्मि। सत्यं वच्मि II 2 II

Hindi Translation:

ॐ अब हम गणपति अथर्वशीर्ष की व्याख्या करेंगे।

हे गणपति! आपको नमस्कार है। आप ही प्रत्यक्ष तत्त्व हैं। आप ही एकमात्र सृजनकर्ता (कर्ता) हैं। आप ही एकमात्र आधार (धर्ता) हैं। आप ही एकमात्र संहारकर्ता (हर्ता) हैं। निश्चय ही यह सब कुछ (सम्पूर्ण जगत) ब्रह्म है और वह आप ही हैं। आप साक्षात् नित्य आत्मा हैं। (1)

मैं ऋत (मानसिक सत्य) कहता हूँ। मैं सत्य (वाचनिक सत्य) कहता हूँ। (2)

English Translation:

Om, we will now read Ganapati Atharvashirsha.

O Ganapati! Salutations to you. You are the manifest essence, the Brahman. You are the only creator. You are the only support. You are the only destroyer for good (Harta). Indeed, all this (the entire universe) is Brahman, and that is You. Therefore, you are the eternal self. (1)

I am telling the truth, both mentally and verbally. (2)

अव त्व मां। अव वक्तारं। अव श्रोतारं। अव दातारं। अव धातारं। अवानूचानमव शिष्यं। अव पश्चातात। अव पुरस्तात।
अवोत्तरात्तात। अव दक्षिणात्तात्। अवचोर्ध्वात्तात्।। अवाधरात्तात्।।

सर्वतो मां पाहि-पाहि समंतात्।।3।।
 
त्वं वाङ्‍मयस्त्वं चिन्मय:। त्वमानंदमसयस्त्वं ब्रह्ममय:। त्वं सच्चिदानंदाद्वितीयोऽसि।
त्वं प्रत्यक्षं ब्रह्मासि। त्वं ज्ञानमयो विज्ञानमयोऽसि।।4।।
 
सर्वं जगदिदं त्वत्तो जायते। सर्वं जगदिदं त्वत्तस्तिष्ठति। सर्वं जगदिदं त्वयि लयमेष्यति। सर्वं जगदिदं त्वयि प्रत्येति।
त्वं भूमिरापोऽनलोऽनिलो नभ:। त्वं चत्वारिवाक्पदानि।।5।।

Hindi Translation:

हे प्रभु! आप मेरी रक्षा करें। वक्ता (बोलने वाले) की रक्षा करें। श्रोता (सुनने वाले) की रक्षा करें। दाता की रक्षा करें। धाता (धारण करने वाले) की रक्षा करें। गुरु की रक्षा करें और शिष्य की रक्षा करें। मेरी पीछे से, आगे से, उत्तर से, दक्षिण से, ऊपर से और नीचे से रक्षा करें। सब ओर से मेरी रक्षा करें। (3)

आप ही वाणी हैं, आप ही चैतन्य हैं। आप आनंदमय हैं और आप ब्रह्ममय हैं। आप ही सत्य-चित्त-आनंद स्वरूप अद्वितीय (दूसरे से रहित) ब्रह्म हैं। आप साक्षात प्रत्यक्ष ब्रह्म हैं। आप ज्ञान और विज्ञान के स्वरूप हैं। (4)

यह सारा संसार आप ही से उत्पन्न होता है। सारा संसार आप ही में स्थित है। सारा संसार आप ही में विलीन हो जाता है और आप ही में लौट आता है। आप ही भूमि, जल, अग्नि, वायु और आकाश (पंचतत्व) हैं। आप ही वाणी के चारों स्तर (परा, पश्यन्ती, मध्यमा और वैखरी) हैं। (5)

English Translation:

O Ganesh Ji! Please protect me. Protect the speaker. Protect the listener. Protect the giver. Protect the sustainer (the one who upholds). Protect the teacher and protect the disciple. Protect me from behind, from the front, from the north, from the south, from above, and from below. Protect me from all sides. (3)

You are the embodiment of speech; You are the embodiment of Consciousness. You are full of Bliss and you are the embodiment of Brahman (Supreme Reality). You are the non-dual Brahman, the very form of Existence-Consciousness-Bliss (Sat-Chit-Ananda). You are the manifest and direct Brahman. You are the essence of knowledge and wisdom. (4)

This entire world originates from You. This entire world is sustained by You. This entire world merges into You and returns to You. You are Earth, Water, Fire, Air, and Space (the five elements). You are the four levels of speech (Para, Pashyanti, Madhyama, and Vaikhari). (5)

त्वं गुणत्रयातीत: I त्वमवस्थात्रयातीत:। त्वं देहत्रयातीत:। त्वं कालत्रयातीत:।
त्वं मूलाधारस्थितोऽसि नित्यं। त्वं शक्तित्रयात्मक:। त्वां योगिनो ध्यायंति नित्यं।
त्वं ब्रह्मा त्वं विष्णुस्त्वं रूद्रस्त्वं इंद्रस्त्वं अग्निस्त्वं वायुस्त्वं सूर्यस्त्वं चंद्रमास्त्वं ब्रह्मभूर्भुव:स्वरोम्।।6।।

गणादि पूर्वमुच्चार्य वर्णादिं तदनंतरं। अनुस्वार: परतर:। अर्धेन्दुलसितं।
तारेण ऋद्धं। एतत्तव मनुस्वरूपं। गकार: पूर्वरूपं। अकारो मध्यमरूपं।
अनुस्वारश्चान्त्यरूपं। बिन्दुरूत्तररूपं। नाद: संधानं। सं हितासंधि: सैषा गणेश विद्या। गणकऋषि: निचृद्गायत्रीच्छंद:। गणपतिर्देवता।
ॐ गं गणपतये नम:।।7।।

एकदंताय विद्‍महे। वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दंती प्रचोदयात।।8।।

Hindi Translation:

हे भगवन! आप सत्व, रज और तम – इन तीनों गुणों से परे हैं। आप जाग्रत, स्वप्न और सुषुप्ति – इन तीनों अवस्थाओं से अतीत (परे) हैं। आप स्थूल, सूक्ष्म और कारण – इन तीनों देहों से भी ऊपर हैं। आप भूत, भविष्य और वर्तमान – तीनों कालों की सीमाओं से मुक्त हैं। आप सदैव ‘मूलाधार’ चक्र में स्थित रहते हैं। आप इच्छा, ज्ञान और क्रिया—इन तीनों शक्तियों के स्वरूप हैं। योगी जन नित्य आपका ही ध्यान करते हैं। आप ही ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र (शिव), इंद्र, अग्नि, वायु, सूर्य और चंद्रमा हैं। आप ही ‘भूर्भुव: स्व:’ – इन तीनों लोकों के मूल ॐकार रूप ब्रह्म हैं। (6)

सर्वप्रथम ‘गण’ शब्द के आदि अक्षर (ग) का उच्चारण करें, उसके पश्चात वर्णों के आदि अक्षर (अ) को जोड़ें। फिर उसके ऊपर अनुस्वार (ं) सुशोभित करें, जो अर्धचंद्र के समान दैदीप्यमान हो। जब इसे ‘तार’ यानी ॐकार से युक्त किया जाता है, तब आपके ‘मनु’ (मंत्र) का वास्तविक स्वरूप प्रकट होता है। इस मंत्र में ‘ग’कार पूर्व रूप है, ‘अ’कार मध्य रूप है, अनुस्वार अन्त्य रूप है और बिंदु उत्तर रूप है। नाद (ध्वनि) इनका संधान (जुड़ाव) है और संहिता ही संधि है। यही वह परा ‘गणेश विद्या’ है। इस विद्या के ऋषि गणक हैं, छंद निचृद्-गायत्री है और देवता श्री गणपति हैं।

ॐ गं गणपतये नमः। (7)

(गणेश गायत्री): हम उन ‘एकदंत’ को जानते हैं, हम उन ‘वक्रतुंड’ (टेढ़ी सूंड वाले) का ध्यान करते हैं। वे दंती (गजानन) हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। (8)

English Translation:

Ganesh Ji, you transcend the three Gunas (Sattva, Rajas, and Tamas). You are beyond the three states of consciousness (Waking, Dreaming, and Deep Sleep). You surpass the three bodies (Gross, Subtle, and Causal), and you remain untouched by the three divisions of Time (Past, Present, and Future). You reside eternally in the Mulaadhara Chakra at the base of the spine. You are the embodiment of the triple energies: Will (Iccha), Knowledge (Jnana), and Action (Kriya). Great Yogis meditate upon You unceasingly.

You are Brahma, You are Vishnu, You are Rudra, and You are Indra. You are Agni (Fire), Vayu (Air), Surya (Sun), and Chandrama (Moon). You are the Earth, Space, and Heaven – the absolute Brahman manifested as the sacred syllable ॐ. (6)

First, utter the first letter of ‘Gana’ (the letter ग). Then, join the first of the vowels (the letter अ). Crown it with the nasal sound (Anusvara, ◌̇), shimmering like the crescent moon. When reinforced by the primordial sound ॐ, the divine structure of Your Mantra is revealed. In this mantra, ‘ग’ is the previous form, ‘अ’ is the middle form, and the Anusvara, ◌̇ is the final form. The Bindu (dot) is the crowning form, and the Nada (sound) is the link. This is the Ganesha Vidya (Sacred Knowledge). The Rishi is Ganaka, the meter is Nichrud-Gayatri, and the presiding Deity is Shree Ganapati. Om Gam Ganapataye Namah. (7)

We realise the One-Tusked Bhagwan. We meditate upon the Bhagwan with the curved trunk. May that Elephant-headed divine illuminate our intellect and inspire our path. (8)

एकदंतं चतुर्हस्तं पाशमंकुशधारिणम्। रदं च वरदं हस्तैर्विभ्राणं मूषकध्वजम्।
रक्तं लंबोदरं शूर्पकर्णकं रक्तवाससम्। रक्तगंधाऽनुलिप्तांगं रक्तपुष्पै: सुपुजितम्।।
भक्तानुकंपिनं देवं जगत्कारणमच्युतम्। आविर्भूतं च सृष्टयादौ प्रकृ‍ते पुरुषात्परम्।
एवं ध्यायति यो नित्यं स योगी योगिनां वर:।।9।।

नमो व्रातपतये। नमो गणपतये। नम: प्रमथपतये। नमस्तेऽस्तु लंबोदरायैकदंताय।
विघ्ननाशिने शिवसुताय। श्रीवरदमूर्तये नमो नम:।।10।।

Hindi Translation:

वे (गणेशजी) एक दांत वाले और चार हाथ वाले हैं। वे अपने हाथों में पाश, अंकुश, (एक टूटा हुआ) दांत और वरद मुद्रा धारण करते हैं। उनके ध्वज पर मूषक (चूहा) का चिह्न है। वे लाल रंग के हैं, बड़े पेट (लंबोदर) वाले हैं, उनके कान सूप जैसे बड़े हैं और वे लाल वस्त्र धारण करते हैं। उनके शरीर पर लाल चंदन का लेप है और वे लाल पुष्पों से भली-भांति पूजित हैं। भक्तों पर कृपा करने वाले, जगत के अविनाशी कारण और सृष्टि के आदि में प्रकट होने वाले, जो प्रकृति और पुरुष से भी परे हैं – ऐसे भगवान गणेश का जो नित्य ध्यान करता है, वह योगियों में श्रेष्ठ योगी है। (9)

समूहों के स्वामी (व्रातपति) को नमस्कार। गणों के स्वामी (गणपति) को नमस्कार। शिवजी के पार्षदों के स्वामी (प्रमथपति) को नमस्कार। लंबोदर और एकदंत, आपको नमस्कार हो। विघ्नों का नाश करने वाले, शिव के पुत्र और श्रेष्ठ वर देने वाली मूर्ति (श्रीवरदमूर्ति) को बार-बार नमस्कार। (10)

English Translation:

Ganeshji has one tooth and four hands. He holds a noose, an ankush, (a broken) tooth and a varada mudra in his hands. There is a symbol of Mushak (rat) on their flag. He is red in colour, has a big belly, his ears are as big as soup, and wears red clothes. His body has a red sandalwood coating, and he is well worshipped with red flowers.

One who daily meditates with Ganeshaji, who is kind to the devotees, who is the indestructible cause of the world and who appeared in the beginning of creation, who is beyond nature and man, is the best yogi among the yogis. (9)

Salutations to the Lord of Groups (Vratapati). Salutations to the Lord of Ganas (Ganapati). Salutations to the Lord (Pramathapati) of Lord Shiva’s councillors. Lambodar and Ekadant, salutations to you. Salutations again and again to the destroyer of obstacles, the son of Bhagwan Shiva and the idol (Shrivaradamurti) who bestows great boons. (10)

एतदथर्वशीर्ष योऽधीते।। स: ब्रह्मभूयाय कल्पते।।
स सर्वविघ्नैर्न बाध्यते स सर्वत: सुख मेधते ।। 11।।
 
सायमधीयानो दिवसकृतं पापं नाशयति।।
प्रातरधीयानो रात्रिकृतं पापं नाशयति।।
सायं प्रात: प्रयुंजानो पापोद्‍भवति।
सर्वत्राधीयानोऽपविघ्नो भवति।।
धर्मार्थ काममोक्षं च विदंति ।।12।।

Hindi Translation:

जो व्यक्ति इस अथर्वशीर्ष का अध्ययन (पाठ) करता है, वह ब्रह्मत्व (परमात्मा से एकाकार होने) का पात्र बन जाता है। उसे किसी भी प्रकार के विघ्न बाधित नहीं कर सकते और वह सब ओर से सुख प्राप्त करता है। (11)

संध्या (सायंकाल) के समय इसका पाठ करने वाला दिन में किए गए पापों का नाश करता है। प्रातःकाल पाठ करने वाला रात्रि के पापों को मिटाता है। जो सुबह और शाम दोनों समय इसका अभ्यास करता है, वह निष्पाप हो जाता है। सर्वत्र (हर समय/हर स्थान पर) इसका पाठ करने वाला बाधाओं से मुक्त रहता है और धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष—इन चारों पुरुषार्थों को सिद्ध करता है। (12)

English Translation:

The person who studies (recites) this Atharvashirsha becomes eligible for Brahmatva (united with God). No kind of obstacles can hinder him, and he gets happiness from all sides. (11)

The one who recites it in the evening destroys the sins committed during the day. The one who recites it in the morning erases the sins of the night. One who practices it both in the morning and evening becomes sinless. The one who recites it everywhere (at every time/every place) remains free from obstacles and achieves the four goals of Dharma, Artha, Kama and Moksha. (12)

इदमथर्वशीर्षम शिष्यायन देयम।।
यो यदि मोहाददास्यति स पापीयान भवति।।
सहस्त्रावर्तनात् यं यं काममधीते तं तमनेन साधयेत ।।13 ।।
 
अनेन गणपतिमभिषिं‍चति स वाग्मी भ‍वति।।
चतुर्थत्यां मनश्रन्न जपति स विद्यावान् भवति।।
इत्यर्थर्वण वाक्यं।। ब्रह्माद्यारवरणं विद्यात् न विभेती कदाचनेति ।।14।।
 
यो दूर्वां कुरैर्यजति स वैश्रवणोपमो भवति।।
यो लाजैर्यजति स यशोवान भवति।। स: मेधावान भवति।।
यो मोदक सहस्त्रैण यजति।
स वांञ्छित फलम् वाप्नोति।।
य: साज्य समिभ्दर्भयजति, स सर्वं लभते स सर्वं लभते ।।15।।

Hindi Translation:

यह अथर्वशीर्ष ऐसे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए जो शिष्य न हो (जिसमें श्रद्धा न हो)। यदि कोई मोहवश इसे अयोग्य व्यक्ति को देता है, तो वह पाप का भागी होता है। इसके एक हजार बार पाठ (सहस्त्रावर्तन) करने से मनुष्य जिस-जिस कामना की इच्छा करता है, उसे सिद्ध कर लेता है। (13)

जो इसके द्वारा गणपति का अभिषेक करता है, वह कुशल वक्ता (वाग्मी) बनता है। जो चतुर्थी तिथि को निराहार रहकर इसका जप करता है, वह विद्वान बनता है। यह अथर्वण ऋषि का वाक्य है। जो ब्रह्म आदि आवरणों को जान लेता है (साधना के रहस्यों को समझता है), वह कभी किसी से भयभीत नहीं होता। (14)

जो दूर्वांकुरों (दूब घास) से गणपति का पूजन करता है, वह कुबेर (वैश्रवण) के समान धनवान बनता है। जो धान की खील (लाजा) से यजन करता है, वह यशस्वी और मेधावी (बुद्धिमान) होता है। जो एक हजार मोदकों से पूजा करता है, वह मनवांछित फल प्राप्त करता है। और जो घी और समिधा (हवन सामग्री) के साथ यज्ञ करता है, वह सब कुछ प्राप्त कर लेता है—वह सब कुछ प्राप्त कर लेता है। (15)

English Translation:

This Atharvashirsha should not be given to a person who is not a disciple (who does not have faith). If someone, out of greed, gives it to an unworthy person, he is guilty of sin. By reciting it a thousand times (Sahastravartana), a person can fulfil whatever wish he desires. (13)

One who anoints Lord Ganesha through this becomes a skilled speaker. The one who chants it while remaining fasting on Chaturthi Tithi becomes a scholar. This is the sentence of sage Atharvan. One who knows the coverings of Brahma (understands the secrets of meditation) is never afraid of anyone. (14)

One who worships Ganapati with Durvankur (Doob grass) becomes rich like Kuber (Vaishravana). One who performs Yajna with a paddy spade (Laja) is famous and intelligent (intelligent). One who worships with a thousand modakas gets the desired results. And one who performs yajna with ghee and samidha (oblation material), he attains everything—he attains everything. (15)

अष्टो ब्राह्मणानां सम्यग्राहयित्वा सूर्यवर्चस्वी भवति।।
सूर्य गृहे महानद्यां प्रतिभासंनिधौ वा जपत्वा सिद्ध मंत्रोन् भवति।।
 
महाविघ्नात्प्रमुच्यते।। महादोषात्प्रमुच्यते।। महापापात् प्रमुच्यते।स सर्व विद्भवति स सर्वविद्भवति। य एवं वेद इत्युपनिषद ।।16।।
 

Hindi Translation:

आठ ब्राह्मणों को (इस विद्या का) सम्यक बोध कराने से साधक सूर्य के समान तेजस्वी हो जाता है। सूर्य ग्रहण के समय, महानदी के तट पर, या देवता की प्रतिमा के सान्निध्य में जप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। ऐसा करने वाला व्यक्ति बड़े-बड़े विघ्नों से मुक्त हो जाता है, बड़े-बड़े दोषों (त्रुटियों) से छूट जाता है और महापापों से मुक्त हो जाता है।

वह ‘सर्वविद्’ (सब कुछ जानने वाला) हो जाता है। जो इस रहस्य को जानता है, वह धन्य है – यही उपनिषद् का सार है। (16)

English Translation:

By giving proper understanding (of this knowledge) to eight Brahmins, the seeker becomes as bright as the sun. Chanting this mantra at the time of a solar eclipse, on the banks of the Mahanadi, or in the presence of the idol of a deity, proves successful.

A person who does this becomes free from major obstacles, gets freed from major faults (errors) and becomes free from major sins.

He becomes ‘Sarvavid’ (knowing everything). Blessed is he who knows this secret – this is the essence of the Upanishad. (16)

ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा। भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः II स्थिरैरंगैस्तुष्टुवां सस्तनूभिः। व्यशेम देवहितं यदायुः II

ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः॥
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥
ॐ शांतिः॥ शांतिः॥ शांतिः॥